कहलगांव के दो प्रतिभावान प्रधान शिक्षकों को शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘अंग गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। प्राथमिक विद्यालय मिर्धा टोला के प्रधान शिक्षक अर्जुन केसरी को शिक्षा के क्षेत्र में और प्राथमिक विद्यालय राम राय बाग खुटहरी के प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा को खेल के क्षेत्र में यह सम्मान मिला है

इस उपलब्धि पर प्रखंड के शिक्षक नेतृत्वकर्ता विवेकानंद सिंह, विनीत रंजन और सतीश तिवारी समेत दर्जनों शिक्षकों ने इन दोनों शिक्षकों को बधाई दी है।